राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर आज शाम जोंधरा के एक कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। विधायक को मामूली चोट आयी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक श्रीमती साहू पर शाम को जोंधरा में एक कार्यक्रम शामिल होंने गयीं थीं। वहां नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला किया है। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया लाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर डोगरगांव थाने मे बिठा लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जाता है।
