- पीढ़ीयों को प्रभावित एवं पैदा करने में और उनमें संस्कार स्थापित, चरित्र निर्माण में श्रेष्ठ महिलाएं हैं देश को समर्पित
- भारत की प्रगति में महिलाएं निभाएं अहम भूमिका
- आज अनगिनत महिलाएं अपने चुने हुए क्षेत्रों में कार्य करके, राष्ट्र निर्माण में दे रही हैं योगदान
- एक स्त्री का सामर्थ्य उसकी शिक्षा, कौशल सिर्फ़ परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करती है
- जैसे समर्थ लहरों के लिए कोई दायरे नहीं होते, वैसे ही भारत की बेटियों के लिए भी, अब कोई दायरे और बंधन नहीं है
- भारत की बेटियांँ अब छू रही हैं आसमान
संवाददाता /गौरवशाली भारत
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की आधी आबादी मातृत्व शक्ति से युक्त महिलाओं को इस दिन गर्व का आभास हुआ। इस साल 8 मार्च को होली पर्व के साथ महिलाओं ने इसे त्यौंहार स्वरूप मनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ पदों पर नियुक्त महिलाओं के साथ तस्वीरें साझा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नारी शक्ति की उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपना संदेश दिया। इस दिन दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी गत वर्ष दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला दिवस अवॉर्ड्स की कुछ सुंदर झलकियाँ साझा करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सतर्कता और दायित्वों को लेकर गौरवशाली भारत के माध्यम से भारत की बेटियों को संदेश देते हुए हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ उपायुक्त डाॅ. जय कृष्ण आभीर और महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव और हरियाणा विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी से बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंँवर द्वारा विशेष पैनल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई संदेश दिया गया।
भारत की माननीय् राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा –

महिलाओं के लिए हानिकारक पूर्वाग्रहों और रीति-रिवाजों को, कानून बनाकर अथवा जागरूकता के माध्यम से, दूर किया जा रहा है । इसका सकारात्मक प्रभाव प्रतीत होता है। क्योंकि, वर्तमान संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रपति के रूप में मेरा चुनाव, महिला सशक्तीकरण की गाथा का एक अंश है।
भारत की माननीय् राष्ट्रपति ने अपने एक तस्वीर के साथ लिखा – आज अनगिनत महिलाएं, अपने चुने हुए क्षेत्रों में कार्य करके, राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। वे कॉपोर्रेट इकाइयों का नेतृत्व कर रही हैं और यहां तक कि सशस्त्र बलों में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। अंतर केवल इतना है कि उन्हें एक साथ दो कार्यक्षेत्रों में अपनी योग्यता तथा उत्कृष्टता सिद्ध करनी पड़ती है अपने करियर में भी और अपने घरों में भी। वे शिकायत भी नहीं करती हैं, लेकिन समाज से केवल इतनी आशा तो जरूर करती हैं कि वह उन पर भरोसा करे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रहेगी।
हरियाणा महेंद्रगढ़ जिला उपायुक्त डाॅ. जय कृष्ण आभीर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं और विशेषकर मातृ शक्ति जो हमारे देश की पूरी आबादी का आधा हिस्सा है उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएंँ। उम्मीद करता हूँ कि, उनके त्याग और बलिदान के कारण और उनके पहला टीचर होने के कारण और अपनी संतति को बढ़िया से शिक्षा देने के कारण महिलाएं हमेशा सबकी पुजनीय रहेंगी। महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एक तरफ़ हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल देते हैं तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर देते हैं। महिलाओं को यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी आती है तो वह महिला हेल्प लाइन 1098 और 112 टोल फ्री नंबर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। क्षेत्र में अलग से महिला थाने हैं उनमें भी महिलाएं अपनी समस्या शिकायत दर्ज करा सकती हैं। मेरा ये मानना है कि, महिलाएंँ यदि मज़बूत हैं और दृढ़ शक्तिशाली हैं तो उनके कारण समाज को संस्कार मिलते हैं और समाज भी चरित्र के मामले में मजबूत होता है। समस्त समाज में महिलाएं माँ का रुप होने के कारण चरित्र निर्माण एवं संस्कार स्थापित करने में बेहद मदद कर सकती हैं। पुनः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई और साथ ही उम्मीद करूंगा कि, महिलाएं देश को आगे बढ़ाने में, देश को संस्कार सिखाने में और चरित्रवान बनाने में मदद करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव –

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उपलब्धियों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया जाता है। महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों के प्रति सभी को जागरूक करने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। देश और समाज के विकास में महिलाओं का हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी महिलाओं को शुभकामनाएं.! इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ से महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धि के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कल्पना चावला पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी जैसे श्रेष्ठ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर

संपूर्ण विश्व में मनाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य सभी महिलाओं को बधाई। इस दिन महिलाओं के अधिकारों पर बात की जाती है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर सवाल-जवाब किए जाते हैं। नारी विश्व की संपूर्ण ब्रह्मांड की एक ऐसी सर्वशक्तिमान रचना है जिसकी शक्ति अपने आप में ही बहुत है। प्राचीन काल के इतिहास की अगर हम बात करें तो उसमें सीता, सावित्री, अनुसूया उन सबके उदाहरण हमारे सामने हैं। आज मैं मेरी सभी बहनों से कहना चाहती हूँ जो आज समाज में शोषण और अत्याचार जो हो रहा है। उन सबका हमें निडर और निर्भीक होकर मुकाबला करना है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वाति मालीवाल ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा.. उन्होंने गत वर्ष दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला दिवस अवॉर्ड्स की कुछ सुंदर झलकियाँ साझा करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।
राजनीतिक प्रवक्ता डाॅ. रेखा दक्ष

सभी मातृ शक्ति महिलाओं को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। इंटरनेशनल वूमेन डे पर सभी महिलाओं को अपने संदेश में कहना चाहूंगी कि, महिला केवल एक घर की नहीं बल्कि देश की शान होती है। पहले की तुलना में महिलाएं आज ज्यादा सक्षम है। अब महिलाएं अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना जानती है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां गिनाई जा सकती हैं। इसलिए उनकी इन्हीं उपलब्धियों को और अबला से सबला बनने की सशक्त भावना को सेलिब्रेट करता है ये इंटरनेशनल वूमेन डे, पुन: सभी महिलाओं के उज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएंँ!
