गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच में चरस बरामद, दो गिरफ्तार

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की साझा टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक और युवती के पास से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की पौने चार किलोग्राम चरस बरामद की। एसएसबी की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन कुमार दास ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात संयुक्त जांच अभियान के दौरान भारत-नेपाल मैत्री बस में नेपाली मूल के दुर्गा प्रसाद व महिला आशा के कब्जे से पौने चार किलोग्राम चरस बरामद की गयी।
कमांडेंट दास के मुताबिक चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें जेल भेज दिया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *