गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारामूला में चरस तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने गुरुवार को नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया ।
पुलिस के अनुसार बोनियार के नौशेरा में तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 105 ग्राम चरस बरामद किया।
आरोपी की पहचान जाविंद नौशेरा, बोनियार निवासी ताहिर अहमद नायकू के रूप में की गई है। फिलहाल वह पुलिस के हिरासत में है।
इस बीच, अवंतीपोर पुलिस ने एक मामले में एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है जो पिछले 20 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *