बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कोतवाली नानपारा की पुलिस ने बुधवार को दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा किलो चरस बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान नानपारा मार्ग पर संदिग्ध युवकों की पुलिस ने तलाशी ली और उनके पास से चरस बरामद की। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है जिसे सीज कर दिया गया है।
पकड़े गए चरस तस्करों की पहचान लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र निवासी कलीम और कोतवाली नानपारा के कसगर टोला निवासी नसीम के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पहले से ही एनडीपीएस और चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रूपये से अधिक की है।
दस लाख की चरस बरामद
