गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात में संलिप्त चार के खिलाफ चार्जशीट पेश

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले एक किशोर समेत चार लोगों के खिलाफ गुरूवार को अदालत में आरोप पत्र पेश किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछली 15 अगस्त को गोपालपोरा चदूरा में एक अल्पसंख्यक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें गोपालपोरा चदूरा निवासी अनिल कुमार का पुत्र करन घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आज एक किशोर समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
उन्होने बताया कि इस मामले में चदूरा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था और चार आरोपियों पर आरोप तय किये गये। उन्होने कहा कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद मात्र 72 दिनों में न्यायालय के समक्ष इस आशय का आरोप पत्र पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की पहचान अल्ताफ फारूक राथर, सुहैल अहमद मलिक, फैजान खुर्शीद पंजाबी और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *