गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चतरा : ब्राउन सुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में ड्रग पैडलरों के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया क गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक धनजंय राम एवं थाना प्रभारी (सदर) मनोहर करमाली के संयुक्त नेतृत्व सदर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 37 ग्राम तैयार ब्राउन सुगर, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों का दो स्मार्टफोन जप्त किया गया है। पैडलरों की गिरफ्तारी सैम्पलिंग के दौरान की गयी है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि चतरा-ईटखोरी मुख्यमार्ग पर स्थित गंधरिया मस्जिद के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर सैम्पलिंग किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करी से पूर्व सैंपल लेकर जा रहे दोनों तस्करों को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *