गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक कर्मियों को लगाया चूना

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में बुधवार को टप्पेबाजों ने प्राइवेट बैंक कर्मियो से साढ़े सात लाख रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रावस्ती जिले के पचदेवरी माफी गांव निवासी राम दयाल और गिलौला निवासी अनिल कुमार मिश्रा इंडिया वन बैंक के कर्मी हैं । शहर में इस बैंक की सात एटीएम संचालित है जिसमें दोनों प्रतिदिन पैसा लगाने का काम करते हैं। बुधवार को एटीएम में रुपए लगाने के लिए सभी ने 38 लाख रूपये अपने पास बैग में रखे। इसके बाद सभी बाइक से एटीएम के लिए रवाना हुए।
उन्होने बताया कि कोतवाली नगर के चांदपुरा स्थित एटीएम में पैसा लगाने के बाद दोनों बाइक से दरगाह थाने के अग्रसेन चौक के पास दोपहर में दो बजे पहुंचे कि तभी अज्ञात बाइक सवार आए। सभी ने क्षेत्र में लूट होने की बात कहते नकदी की जांच करने की बात की। इसके बाद बैग से 7.50 लाख रूपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और स्वाट टीम के राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने घटना की जांच की। सीओ ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही टप्पेबाजी का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *