गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

देवरिया : नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने बेरोजगार युवक से पांच लाख रुपया ले लिया। रुपये लेने के कई माह तक नियुक्ति कराने के लिए झासा देता रहा। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रुपया मांगा तो लोहे के राड से युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड का रहने वाले अंगेश कुमार पुत्र वृज किशोर तिवारी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 2020 में रामनाथ देवरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने की बात कही। उनसे उस समय शैक्षिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लिया। उसके बाद अलग अलग तिथियों में एक लाख खाते में और चार लाख रुपये नगद ले लिया। रुपये लेने के साथ ही रुपये लेने के बाद से नियुक्ति जल्द होने का आश्वासन देता रहा।
देखते ही देखते दो वर्ष हो गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस पर पीड़ित अपना रुपया मांगने लगा। पिछले दिनों पीड़ित युवक के घर पहुंचा और अपना रुपया मांगने लगा। इस पर युवकों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर पीड़ित को बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रजनीश कुमार पाण्डेय और अभिनाष पाण्डेय पुत्रगण धुरऊ निवासी रामनाथ देवरिया थाना सदर कोतवाली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *