गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अध्यापक से 22 लाख रूपए की ठगी

अलवर : राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक अध्यापक से 22 लाख 48 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सामोला निवासी सरकारी अध्यापक रशीद खान ने थाने पर पहुंचकर मामला दर्ज कराया है दादर निवासी फारुख खान ने ठगी के लिए टीचर से पहले 1 लाख रुपए लिए और उसे 1.30 लाख रुपए का चेक दे दिया। कहा कि शेयर मार्केट में पैसे निवेश करना जानता है। इसलिए आपको एक लाख रुपए पर 30 हजार रुपए कमा कर दूंगा। पहली बार में 1 लाख लेकर चेक दे दिया। फिर अध्यापक से दोस्ती बढ़ा ली। घर आना-जाना बना लिया।

बाद में उसे कहा कि वह अपना घर बेच रहा है। उसे पैसे की जरूरत है। आप ले लो। उससे 22 लाख 48 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद चंपत हो गया। घर की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। पीडित अध्यापक ने बताया कि दादर निवासी फारुख बड़ी कार में चलता है। शूट बूट लगाकर रहता है। खुद को बड़ा ठेकेदार बताता था। पहले उससे 1 लाख रुपए लिए और 30 हजार रुपए अधिक देने का लालच दिया उसके बाद खुद का मोटा पैसा आना बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *