शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाने में आज खोहरी पंचायत के सचिव बृहस्पत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2016-17 में लल्लूलाल कोल का पीएम आवास स्वीकृत हुआ था, किन्तु सचिव ने जानबूझ कर स्वीकृत राशि एक अन्य आदिवासी ललुआ कोल के खाते में एक लाख 30 हजार रूपए ट्रान्सफर कारवा दिया। शिकायत पर जब जांच की गई, तो मामला सही पाया गया। इस पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।
