गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी

झुंझुनू : राजस्थान के झुंझुनूं शहर में एक दंपति से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक महीने में 22 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की। इस संबंध में जीत नगर निवासी राकेश कुमार ने झुंझुनूं साइबर थाने में शिकायत दी है। रिपोर्ट में बताया कि ठगों ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर झांसे में लिया और कहा इससे अच्छा प्रॉफिट कमा सकते है।
रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद पीड़ित अपने और पत्नी के खाते से ऑनलाइन ट्रेडिंग में रकम लगाता गया। इस दौरान पीड़ित ने 11 जनवरी 2024 को 50 हजार, 15 जनवरी को 50 हजार, 16 जनवरी को दो बार में 50-50 हजार, 17 जनवरी को फिर 50 हजार, 19 जनवरी को 50 हजार, दो फरवरी को चार लाख, पांच फरवरी को पांच लाख 52 हजार, आठ फरवरी को दो बार में सात लाख और नौ फरवरी को दो लाख 78 हजार रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवा दिए।
फिर एक दिन खाते से पैसे निकालने के लिए ट्रांजेक्शन किया तो पता चला खाते में राशि नहीं हैं ,इसके बाद ट्रेडिंग नाम से चल रहे ऐप को चेक किया तो वह बंद मिला। साइबर सेल के पुलिस उपाधीक्षक हरिराम सोनी ने बताया कि जीत नगर निवासी राकेश कुमार ने 22 लाख 30 हजार साइबर की ठगी होने का मामला दर्ज करवाया है। इसमें से तीन लाख रुपए की राशि होल्ड करवा दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *