गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चेन्नईयिन एफसी ने लज़ार सिर्कोविच के साथ किया अनुबंध

चेन्नई : चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब (एफसी) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन से पहले सर्बियाई डिफेंडर लज़ार सिर्कोविच के साथ अनुबंध कर अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत किया। इंडियन सुपर लीग सीजन से पहले क्लब में अनुबंध कर शामिल किये जाने वाले सर्बियाई डिफेंडर पांचवें विदेशी खिलाड़ी है। चेन्नईयिन के मुख्य कोच ओवेन कॉयले ने क्लब की मीडिया टीम को बताया, “हमें लजार सिर्कोविच को क्लब में लाकर बहुत खुशी हो रही है। हमने उसको अपने साथ लाने के लिए काफी मशक्कत की। कई क्लबों ने उसमें बहुत रुचि दिखाई थी क्योंकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है।”
सिर्कोविच ने 2022-23 सीज़न में हंगेरियन फर्स्ट डिवीजन में 17 मुकाबले खेले। उन्होंने एफके रेड, एफके पार्टिज़न बेलग्रेड और किस्वर्डा एफसी के लिए 146 मुकाबले खेले हैं। सिर्कोविच ने कहा , “मैं भारतीय चुनौती के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं मैदान पर उतरने और अपनी नयी टीम के साथियों और प्रशंसकों के लिए मुकाबले का इंतजार नहीं कर सकता। जल्द ही मिलते हैं, चेन्नई।” उल्लेखनीय है कि चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब इस समय आईएसएल 2023-24 सीज़न की तैयारी कर रहा है। उसे शनिवार को भुवनेश्वर में ओडिशा फुटबॉल क्लब के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *