गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छबड़ा थर्मल पावर इंजिनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

बारां : राजस्थान के बारां में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छबड़ा थर्मल पावर के इंजीनियर शैलेश कुमार को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार आरोपी ने परिवादी ठेकेदार के बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत की राशि कोटा में अपने आवास से लेते हुए दादावाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी शैलेश कुमार छबड़ा थर्मल में कार्यरत है। दादाबाड़ी पॉश इलाके में रहते हैं। ब्यूरो टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *