गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अब बसई में स्टॉपेज

गृहमंत्री 13 तारीख को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब मध्यप्रदेश के बसई स्टेशन पर भी रुकेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बसई में स्टॉपेज स्वीकृत कर लिया है। ये आगामी 13 तारीख से प्रभावी होगा।
डॉ मिश्रा 13 तारीख को बसई रेलवे स्टेशन पर भोपाल की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) को सुबह साढ़े 10 बजे पहले हाल्ट के उपरांत झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *