गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएच ओ) को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उज्जैन लोकायुक्त के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ भगवान दास राजोरिया से आगर जिला चिकित्सालय में संविदा पर नियुक्ति पर उनके विरुद्ध कोई लिखा पढ़ी नहीं करने को लेकर आगर मालवा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी कुरील ने दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि राजोरिया ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को गत दिनों की थी जिस पर आज कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके शासकीय आवास से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *