गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आदिवासी के कलंक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

दलाल और बिचौलिए चला रहे राज्य की सत्ता

रांची : बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार की कड़ी आलोचना की और विडियो क्लिप जारी करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का को कटघरे में खड़ा किया। मरांडी ने कहा कि ये झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जो गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के भी प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का के काले कारनामें एवं महालूट का एक छोटा सा वीडियो क्लीप हमारे संज्ञान में लाया गया है। यह वीडियो देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि झारखंड में सरकार कैसे चल रही है और कौन लोग चला रहे हैं?
मरांडी ने कहा कि ये पिछले दिनों इडी के छापे के बाद चर्चा में आये सत्ता के एक मशहूर दलाल विशाल चौधरी के अरगोड़ा चौक के निकट के कार्यालय का वीडियो है। एक्का साहब वहां सरकारी फाइलें जिस बेशर्मी से निपटा रहें है, इसे देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को शर्म आये या नहीं दुनियां के किसी भी आदमी को बारूद के ढेर पर बैठे झारखंड की ऐसी दुर्दशा देखकर लज्जा आयेगी ।

कहा कि जो महिला बगल में खड़े होकर ये फाइलें साइन करा रही हैं वो झारखंड सरकार की कर्मचारी नहीं बल्कि दलाल विशाल चौधरी की प्राइवेट कर्मचारी है।और बगल में जिसकी आवाज आ रही है और अपने महिला कर्मचारी से किसी से पैसे आने नहीं आने के बारे में पूछ रहा है वो विशाल चौधरी की आवाज बतायी जा रही है। फिर महिला द्वारा पैसा नहीं आने की जानकारी पर विशाल किसी को फोन लगाकर पैसे के बारे में पूछ रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं राज्य के गृह सचिव जैसे पद पर बैठा व्यक्ति जब यह काम कर रहा है तो बाकि दूसरों के ऐसे कारनामें तो इसके सामने बौने दिखेंगे। .

एक्का और विशाल अकेले नहीं है। ऐसे कई और दलाल, अफसर एवं सताधारी लोग हैं जो मिल बैठकर टेंडर, ट्रांसफर आदि की फाइल पैसे लेकर अपने घरों से निपटा रहे हैं। इसकी विस्तृत जांच होगी तो इस सरकार के मुखिया और उनके गुर्गों के कारनामें के बारे ऐसी हैरान करने वाली जानकारियां सामने आयेंगी कि लोग देखसुन कर दांतो तले अंगुली दबा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *