गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने 1303 छापे मारे

86 करोड़ रुपये से अधिक का लगाया गया जुर्माना

चंडीगढ़ : उड़नदस्ते ने पिछले वर्ष 1303 छापे मारे और 86 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। एक सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई सरकारी विभागों व निजी संस्थानों पर की गई और इस दौरान पाई गई अनियमिताओं के कारण कुल 456 मुकदमे दर्ज करवाये गये, जिनमें 555 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अधिक छापेमारी खाद्य पदार्थों की दुकानों और उनको तैयार करने वाले गोदामों पर कुल 313 रेड की गई औैर इनमें अनियमितता पाने पर 48 केस दर्ज किये गये और 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 2000 किलो ग्राम मिठाईयां खाने की दृष्टि से असुरक्षित पायी जाने पर उन्हें नष्ट करवाया गया।
उन्होंने बताया कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) चोरी के मामले में कुल 55 छापेमारियां की गईं। इसके अलावा माइनिंग सामग्री से संबंधित ओवरलोड वाहनों, पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट, अवैध शराब बनाने और बेचने वालों, पब और बार, कीटनाशक बेचनेवालों, अवैध बोरवेल चलानेे और बिजली चोरी करने वालों, घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के साथ विभिन्न सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *