गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाणक्यपुरी स्‍लम एरिया में बच्चों के लिए खुला बाल विकास केंद्र

नई दिल्ली: दिल्‍ली कैंट के विधायक विरेंद्र सिहं कादियान ने चाणक्‍यपुरी स्थित संजय कैंप में स्‍लम के इन बच्‍चों के लिए शहीद कालू बाल विकास केंद्र (चिल्‍ड्रेन्‍स रिसोर्स सेंटर) का उद्घाटन किया। इस सेंटर के जरिए राजधानी के स्‍लम एरिया में रहने वाले बच्‍चे भी अब शिक्षा के साथ साथ अपनी छिपी प्रतिभा और सपनों को मूर्त रूप दे सकेंगे। इससे आसपास के स्‍लम एरिया में रहने वाले 2,500 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। यह सेंटर शहीद कालू कुमार की याद में बनाया गया है।
इस मौके पर मुख्‍य अतिथि विधायक कादियान ने कहा हम कैलाश सत्‍यार्थी जी और उनकी संस्‍था केएससीएफ का आभार प्रकट करते हैं कि उन्‍होंने इस जगह का चुनाव किया। हमें भरोसा है कि यहां स्‍लम में रहने वाले बच्‍चों को इस सेंटर से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने अभिभावक से अपील की कि वह अपने बच्‍चों को इस सेंटर में भेजें ताकि उनका भविष्‍य उज्‍जवल हो सके। चिल्‍ड्रेन्‍स रिसोर्स सेंटर की स्‍थापना बाल मित्र मंडल के द्वारा की गई है। बीएमएम, नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित कैलाश सत्‍यार्थी द्वारा स्‍थापित कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन का एक अभिनव प्रयोग है। अपने इन्‍हीं प्रयासों के तहत स्‍लम के बच्‍चों के लिए केएससीएफ ने देश की नामी कंपनी ‘बोट’ के साथ एक कार्यक्रम लॉन्‍च किया है, जिसका नाम है ‘मेरी आवाज सुनो’। ‘बोट’ कंपनी अपने ऑडियो व वियरेलब ब्रांड के लिए जानी जाती है।
इस अवसर पर केएससीएफ के कार्यकारी निदेशक राकेश सेंगर ने सेंटर के निर्माण में विधायक कादियान की ओर से सहयोग दिए जाने पर धन्‍यवाद देते हुए कहा चिल्‍ड्रेन्‍स रिसोर्स सेंटर का मकसद समाज के इन वंचित बच्‍चों की मदद करना है, उनकी प्रतिभा को निखारना और उसे एक उचित मंच उपलब्‍ध करवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *