गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोटाबेटर में फंसकर बालक की मौत

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में खेत की जुताई के दौरान रोटाबेटर में फंसकर एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार फूप थाना क्षेत्र के हीरालाल का पुरा में अंकित जाटव (16) की रोटाबेटर में फंसकर मौत हो गयी। बच्चे का पिता अशोक जाटव खेत पर ट्रैक्टर से रोटावेटर से जुताई कर रहे थे।

अंकित पानी की बोतल लेकर पिता के पास पहुंचा। पिता ने ट्रैक्टर को खड़ा कर लिया। तभी रोटावेटर को लिफ्टिंग की जिसे रोटाबेटर की ब्लेड घूमती रही। अंकित ट्रैक्टर पर रोटाबेटर पर पीछे से चढ़कर पानी देने लगा, इसी समय रोटाबेटर की ब्लेड में फंस कर कट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *