गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अयोध्या की तरह किया जाएगा चित्रकूट का विकास

भोपाल : मोहन यादव ने आज कहा कि सतना जिले स्थित धार्मिक नगरी चित्रकूट का विकास अयोध्या की तरह किया जाएगा। यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में चित्रकूट में कल 16 जनवरी को श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच विशेषज्ञों की समिति बनाकर कार्य आरंभ किया जाएगा। जो क्षेत्र चिन्हित हैं, वहां पहले कार्य आरंभ होगा। चित्रकूट का विकास, अयोध्या की तरह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले की धार्मिक नगरी अमरकंटक का विकास और मंदाकिनी नदी का संरक्षण भी समन्वित रूप से किया जाएगा। यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *