गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में वन उद्यानिकी के एक चौकीदार की धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता चौकीदार का रक्त रंजित शव कल वानिकी के निकट की झाड़ियों में मिला है। मंगलवार की रात उचेहरा थाना क्षेत्र के बाबूपुर में वन उद्यानिकी में चौकीदारी करने गये नागेन्द्र तिवारी जब घर नही लौटे, तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की तो उनका रक्त रंजित शव वहीं पास की झाड़ियों में पडा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *