भोपाल : शिवराज सिंह चौहान की पहल पर भारत सरकार के प्रयासों से सूडान में फंसे मध्यप्रदेश के चार नागरिक संकट से उबर गए हैं। इनकी सुरक्षित वापसी की कार्यवाही पूर्ण हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज मध्यप्रदेश के नागरिक शिरोमणी तिवारी, जयंत केवलानी, विष्णु वर्धन गुंट्रु, और पवित्र मोहन प्रधान की साउदिया फ्लाइट्स से नई दिल्ली लाया गया। प्रदेश के नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया है। गत सप्ताह सूडान की स्थितियों की जानकारी और भारतीय नागरिकों के वहां फंसे होने संबंधी संज्ञान मिलते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर अवगत करवाया था।
