गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से आज निलम्बित कर दिया। मित्तल ने मंगलवार यूनीवार्ता को बताया कि नगर क्षेत्र के एक मामले में प्रारम्भिक जांच के दौरान एक दुकान के कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाही न कर मामले में संलिप्त होने की मिली रिपोर्ट पर नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस महकमे को भ्रष्टाचार और अपराधों में संलिप्ता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत दी गयी है।
