गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिटी मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते गिरफ्तार

डालटनगंज : एंटी करप्शन ब्यूरो, झारखंड की पलामू इकाई ने गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में तीसरी किस्त के भुगतान के एवज में 4000 हजार रिश्वत लेते सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 कल्याणपुर में मामले के परिवादी लैलून बीवी पति सराज मियां से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त 90 हजार के भुगतान को लेकर रिश्वत मांगी थी। लाभुक घूस नहीं देना चाहती थी। इस संबंध में लाभुक के पुत्र एजाजुल मियां ने कई बार नगर निगम के सीटी मैनेजर और सर्वेयर से मिलकर भुगतान का आग्रह किया था। बावजूद दोनों कर्मी घूस लेने के बाद ही भुगतान की बात कही थी।
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एजाजुल ने एसीबी के मेदिनीनगर कार्यालय में शिकायत की थी और शिकायत के आलोक में जांच की गयी। मामला सही पाकर एसीबी ने इस संबंध में मामला दर्ज किया और एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई। निगम कार्यालय में गुरूवार की दोपहर एजाजुल ने जैसे ही घूस की राशि सीटी मैनेजर और सर्वेयर को दी, एसीबी के अधिकारियों ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि सिटी मैनेजर अनिल उरांव (35वर्ष) पिता खदिया उरांव रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे-दुबलिया के रहने वाले हैं। जबकि सर्वेयर राकेश कुमार (33वर्ष) पिता विशुनदेव राम नावाटोली मेदिनीनगर शहर का निवासी है। दोनों नगर निगम में अनुबंध पर कार्यरत थे और वर्ष 2021 से सेवा देते आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *