गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में अधिकारी के बंगले में तैनात नगर सैनिक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वासुदेव सिन्हा 31 वर्ष मूल निवासी धमतरी जिले के ग्राम बोरसी नगर सैनिक के पद पर पदस्थ था। क्वार्टर नं ए 5 गंगरेल में अपने परिवार के साथ निवासरत था। वह कलेक्टर बंगला में ड्यूटी करता था। मंगलवार को परिवार में छट्ठी कार्यक्रम का आमंत्रण कार्ड का वितरण किया।

शाम को घर पहुंचने के बाद परिवारजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। रात में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था। जिसकी वजह से उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी थी और पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने खुदकुशी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *