श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रविवार शाम ग्रेनेड विस्फोट में एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड हमला श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुआ। पुलिस ट्वीट में कहा गया,“ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा एक ग्रेनेड फेंका गया जिससे श्रीनगर के संगम का निवासी अजाज अहमद देवा (32) पुत्र अब्दुल रशीद देवा नाम के एक व्यक्ति को मामूली छर्रे लगे। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और वह खतरे से बाहर है।”
पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। यह हमला गणतंत्र दिवस से महज चार दिन पहले हुआ। शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में नागरिक घायल
