दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग लोकसभा संसदीय क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प होने व चुनाव बाद हिंसा की खबर प्रकाश में आई है। स्थानीय भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने बुधवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कुछ बदमाश दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र को संदेशखली में तब्दील करने की प्रयास किया जा उन्होंने कहा कि चुनाव बाद हिंसा फैलाई जा रही है लेकिन हमारे क्षेत्र में तृणमूल का राजनीतिक आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के पश्चात तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कैलाश मंडल और उसके गिरोह ने माटीगाड़ा थाना के अंतर्गत खोलाई बक्तारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। तृणमूल की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा है कि हत्या करने का प्रयास किया गया जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्री बिष्ट ने कहा कि वह देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य पुलिस अधिकारियों से हमले से जुड़े अपराधियों तथा इस क्रूर हमले को होने देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग करता हूं।
परिणाम के पहले भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस में झड़प
