गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संगरूर जेल में झड़प, दो कैदियों की मौत, दो घायल

संगरूर : पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार देर शाम हुई हिंसक झड़प में कैदियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
जेल अधिकारियों ने बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल चार कैदियों को संगरूर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो कैदियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष और धरमिंदर के रूप में हुई है। घायल कैदी गगनदीप सिंह और मोहम्मद शहबाज को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़ाई रंजिश के कारण हुई और सभी के शरीर पर तेजधार और नुकीली चीज से हमले के निशान हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *