गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैडमिंटन को लेकर झड़प, दो की मौत

ढाका। बंगलादेश के कॉक्स बाजार शहर में बैडमिंटन को लेकर हुई झड़प में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपार्टों के मुताबिक दो समूह के लोग रोजाना की तरह सोमवार शाम को भी कॉक्स बाजार सेंट्रल बस टर्मिनल के पास बैडमिंटन खेलने के लिए लारपारा इलाके में गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर खेल को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में घायल लोगो को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉक्स बाजार सदर अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशिक अहमद ने कहा कि अधिक खून बह जाने के कारण पीड़ितों की मौत हुई है। उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में वार किए गए थे। घटना के दौरान, दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मृतकों की पहचान सैदुल इस्लाम (32) और कैसर हामिद (28) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *