गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दर्जा चतुर्थ श्रेणी कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बुधवार को तरन तारन जिले के तहसील दफ़्तर पट्टी में तैनात दर्जा चार कर्मचारी सुखदेव सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जगरूप सिंह संधू निवासी मरगिंदपुरा ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दादा जी की 12 अगस्त 2021 को मौत हो गई थी और उसने तहसीलदार पट्टी में दिसंबर 2022 में नंबरदार के पद के लिए दफ़्तर में अर्ज़ी दी थी।

उन्होंने बताया कि दोषी कर्मचारी ने आगे कार्यवाही के लिए फाइल एस. डी. एम पट्टी को भेज दी। उसने एस. डी. एम. दफ्तर से उसकी फाइल क्लियर करवाने के एवज में 10 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो यूनिट तरन तारन की टीम ने जाल बिछा कर सरकारी गवाह की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये दोषी कर्मचारी को रंगे हाथों काबू कर लिया। थाना विजीलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में दोषी दर्जा चार कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *