भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान पर आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में झाडू लगाकर पानी से मंदिर परिसर में सफाई की।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन के श्रीराम जनार्दन मंदिर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने पन्ना के श्री बलदेव जी मंदिर, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर में सफाई की।
इसी तरह प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के श्री श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल ने विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, राकेश सिंह ने जबलपुर के गढ़ा में संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर परिसर की सफाई की। यह अभियान आगामी 21 जनवरी तक चलेगा और 22 जनवरी काे अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मद्देनजर राज्य के विभिन्न मंदिरों में पूजा का आयोजन होगा।
मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत
