गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है स्वच्छता

नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है और अब यह पहल राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अब पूरे देश का प्रिय विषय बन गया है और इस अभियान ने साफ-सफाई तथा सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल अब राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है और इससे करोड़ों देशवासियों का जीवन बेहतर बना है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है। इस संदर्भ में उन्होंने गुजरात के सूरत में युवाओं द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट सूरत का उल्लेख किया जिसका लक्ष्य सूरत को एक ऐसा आदर्श शहर बनाना है, जो सफाई और सतत विकास की बेहतरीन मिसाल बने। उन्होंंने कहा कि ‘सफाई संडे’ नाम के इस प्रयास के तहत सूरत के युवा दमास बीच और तापी नदी की सफाई कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट से करीब 50 हजार लोग जुड़े हैं और उन्होंने लाखों किलो कचरा हटाया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए ऐसे प्रयास, बहुत बड़े बदलाव लाने वाले होते हैं। उन्होंने गुजरात के अंबाजी में ‘भादरवी पूनम मेले’में आये लोगों के गब्बर हिल के एक बड़े हिस्से में सफाई अभियान चलाने का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन या एक सप्ताह का अभियान नहीं है बल्कि यह तो जीवन में उतारने वाला काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *