गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को कोषागार के एक लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देवरिया कोषागार के लिपिक दिनेश कुमार उपाध्याय पर आरोप है कि उसने लार क्षेत्र के एक गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन स्वीकृति के नाम पर दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की। रिटायर्ड शिक्षक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर से की। आरोपी लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने ट्रेजरी आफिस से गिरफ्तार कर लिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि लिपिक को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने एक कर्मचारी को पकड़ा है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इस सम्बन्ध में जिला कोषा अधिकारी कुलदीप सरोज ने ‘ यूनीवार्ता’ से कहा कि एक कर्मचारी दिनेश कुमार उपाध्याय को एंटी करप्शन के टीम द्वारा पकड़े जाने की जानकारी है! उक्त गिरफ्तार कर्मचारी गोरखपुर का निवासी है! गौरतलब है कि नवम्बर 2022 में भी जीवित प्रमाण पत्र के नाम पर रुपये लेने का वीडियाे वायरल हुआ था जिसके आरोप में लेखाकार शारदेश कुमार सिंह को निलंबित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *