गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फिऱोज़पुर जिले के अबोहर उप मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात बिल क्लर्क रोहित सचदेवा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मंगलवार को गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि उक्त क्लर्क फ़ाजि़ल्का निवासी गौरव नागपाल की फर्म से सम्बन्धित बिलों के निपटारे के लिए 10,000 रुपए और रिश्वत की माँग कर रहा था। इससे पहले वह दो किस्तों में 10,000 रुपए ले चुका था।
श्री नागपाल की इस सम्बंध में शिकायत का संज्ञान लेते हुये ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपए और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत ब्यूरो के फिऱोज़पुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *