पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज पन्ना टाइगर रिजर्व के एक लिपिक रमेश प्रसाद शुक्ला को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता श्रमिक बृजेश रैकवार से आरोपी लिपिक वेतन बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने लिपिक रमेश प्रसाद शुक्ला को उनके निवास से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम आरोपी को पन्ना टाइगर रिजर्व कार्यालय भी ले गयी। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
