गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लिपिक, सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार फरीदाबाद में होमगार्ड विभाग में तैनात एक क्लर्क और एक चपरासी को 2500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि लिपिक जितेंद्र और चपरासी विजेंद्र पाहवा को फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव निवासी विशाल वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से जो कि होमगार्ड में स्वयंसेवक हैं, का होमगार्ड में फिर से नामांकन के बदले में 2500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद एसीबी थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *