चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। पूर्वाह्न 10 बजे तक प्रदेश की 90 में से 79 सीटों पर रुझान आ चुके थे और इनमें से 38 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही थी। एक-एक सीट पर इंडियन नेशनल लोक दल और उसका गठबंधन सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
