जींद : हरियाणा सीएम फ्लाइंग ने सोमवार दोपहर बाद यहां फायर ब्रिगेड कार्यालय पर छापा मारा तथा इस दौरान महज तीन कर्मचारी ही हाजिर मिले। हैरानी की बात यह है कि अग्निशमन सहायक मंडल अधिकारी, फायर आफिसर, सहायक फायर आफिसर समेत दो दर्जन कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर के कॉलम एक नवम्बर से लेकर सात नवम्बर तक खाली पाए गए। छापेमारी में शामिल उपाधीक्षक रविंदर कुमार सीएम फ्लाइंग तथा तहसीलदार ने हाजिरी रजिस्टरों में गैर हाजिरी लगाकर अपने हस्ताक्षर कर दिए।
अनुपस्थित कर्मियों तथा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। छापामारी की यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई जिसमें कहा गया था कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तथा अधिकारी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं।
