प्रयागराज में बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को अंजाम भुगतना होगा
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधन करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में किसी गरीब, व्यापारी, बेटी और युवा के हितों के साथ खिलवाड़ संभव नहीं है। वर्षों तक जो माफिया प्रयागराज के विकास में बैरियर बने रहे, गरीबों के जमीन पर अवैध कब्जे करते रहे, जिन्होंने युवाओं के साथ छल किया, आज सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति की सख्त कार्रवाई से कराह रहे हैं।
माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर आज प्रयागराज में गरीबों के लिए मकान बन रहे हैं। आगे भी किसी ने ऐसा दुस्साहस करने की कोशिश की तो उससे अवैध कब्जा तो छुड़ाया जाएगा ही, माफिया की संपत्ति पर गरीबों के लिए ही घर बनाएंगे। इस खास मौके पर प्रयागराज को 1295 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 325.16 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण और 969.57 करोड़ की 249 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
‘अभ्युदयÓ योजना का लाभ हर जिले के लोगों को मिल रहा
सीएम ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कुंभ से पूर्व अक्टूबर, 2018 में हमें इस जनपद को इसका पुराना नाम ‘प्रयागराज’ देने का गौरव मिला। आज प्रयागराज में हर गरीब को घर मिल रहा है, गरीबों के घर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन है, रसोई गैस है। कोरोना काल की चुनौतियों की याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय हमें प्रयागराज से 15,000 युवाओं को उनके घर पहुंचाना पड़ा था। तब हमने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए ‘अभ्युदय’ योजना शुरू की और आज यह योजना हर जिले में चल रही है।
अभूतपूर्व होगा प्रयागराज कुंभ 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण की चर्चा करते मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत काल मे इन संकल्पों की पूर्ति में योगदान का आह्वान भी किया। वहीं प्रयागराज कुंभ 2025 को अभूतपूर्व आयोजन बनाने के लिए सहयोग भी मांगा। सीएम ने कहा कि 2019 में प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम पर दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजित हुआ था। इतने विशाल मेले को सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ सकुशल सम्पन्न किया जाना अपने में एक कीर्तिमान था। इस आयोजन ने स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मानक स्थापित किए थे। यह आयोजन नेतृत्व क्षमता व पब्लिक मैनेजमेन्ट का आदर्श उदाहरण बना। अब 2025 कुंभ के लिए प्रयागराज तैयार हो रहा है।
प्रयागराज ‘ईज ऑफ लिविंग’ के पैमाने में शानदार
सीएम ने कहा कि 2019 में प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम पर दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजित हुआ था। इतने विशाल मेले को सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ सकुशल सम्पन्न किया जाना अपने में एक कीर्तिमान था। इस आयोजन ने स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मानक स्थापित किए थे। यह आयोजन नेतृत्व क्षमता व पब्लिक मैनेजमेन्ट का आदर्श उदाहरण बना। अब 2025 कुंभ के लिए प्रयागराज तैयार हो रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित प्रयागराज में आधुनिक नगरीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रयागराज ‘ईज ऑफ लिविंग’ के पैमाने में शानदार हो रहा है।
सीएम योगी ने दी 1294 करोड़ की योजनाओं की सौगात
