गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयंबटूर कार विस्फोट : 2 और गिरफ्तार

चेन्नई : तमिलनाडु के कोयंबटूर में विस्फोटकों से लदी एक कार में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वाई. शेख हिदायतुल्ला और ए. सनोफर अली के रूप में हुयी है। दोनों कोयम्बटूर के निवासी हैं। इसके साथ ही विस्फोट के सिलसिले में अब तक कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोट की यह घटना बाद में एक आतंकी साजिश में बदल गयी। इस हादसे में कार चलाने वाले मृतक जमीशा मुबीन के घर पर बाद में की गयी छापेमारी में 90 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
उक्कडम क्षेत्र के संवेदनशील कोट्टाट ईश्वरन मंदिर के पास हुए विस्फोट ने 1998 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की याद ताजा कर दी थी। कोयम्बटूर पुलिस ने विस्फोट के ठीक अगले ही दिन 23 अक्टूबर को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में दो और आरोपियों को हिरासत में लिया। एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर और तमिलनाडु सरकार की सिफारिशों पर जांच अपने हाथ में लेने के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज दो और लोगों की गिरफ्तारी से यह संख्या 11 हो गई। आगे की जांच अभी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *