चेन्नई : तमिलनाडु में कोयम्बटूर शहर पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले रविवार को हुये कार विस्फोट मामले की जांच पूरे करने के बाद मामले जुड़े सबूत और दस्तावेज राष्ट्रीय अन्वेषण एजेन्सी (एनआईए) को सौंप दिये है। इस घटना में एक कट्टरपंथी आईएस का व्यक्ति मारा गया था। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस बात की सिफारिश की थी क्योंकि इस तरह के मामले कई राज्यों यहां तक की अन्तर्रार्ष्टीय स्तर तक जुड़े हो सकते है।
टेक्सटाइल सिटी कोयंबटूर में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन ने कहा कि पुलिस जांच पूरी कर ली गई है और इसको समेकित करने के बाद शाम तक एनएआई को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने कहा ,“हम कार विस्फोट मामले में एकत्र सभी दस्तावेजों और सबूतों को मजबूत कर रहे हैं और इसे एनआईए अधिकारियों की टीम को सौंप दिया जाएगा।”
इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हुये कार विस्फोट की घटना के विरोध में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित बंद का आह्वान वापस ले लिया है। भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई ने कहा कि प्रस्तावित बंद को अस्थायी रूप से वापस ले लिया गया है।
