गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सर्द हवाओं से प्रदेश में ठंड

दतिया में पारा छह डिग्री

भोपाल : मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड ने अपने तेवर दिखा रहा है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान खंडवा, बैतूल, मलाजखंड और सिवनी जिले में शीतल दिन तो सागर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा। मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर रात्रि का पारा लुढ़क दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिसके चलते ठंड के तेवर सख्त दिखे। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है, इसके चलते ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते चौबीस घटों के दौरान राज्य के खंडवा, बैतूल, मलाजखंड और सिवनी जिले में शीतल दिन और सागर जिले में शीतलहर रहा। प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक शहरों में रात्रि का पारा दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। सर्द हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंड़ के तेवर सख्त बने रहने का अनुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी देखने का मिल सकता है।
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गयी है। हालांकि दिन में धूप खिलने से ठंड़ में हल्की राहत महसूस की जा रही है। यहां अगले चौबीस घंटों के दौरान इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *