गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है और अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस , पहलगाम में शून्य से 5.8 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी पुलवामा और कोनिबल मौसम केंद्र क्रमश: शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *