गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में पारा गिरने से शीतलहर बढ़ी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को तापमान शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में शीत लहर और तेज हो गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पांच जनवरी, 2024 तक आमतौर पर बादल छाए और शुष्क रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर, जनवरी तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं है।श्रीनगर में रात के तापमान में गिरावट देखी गई और शनिवार रात को शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
पिछले दिन श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में तापमान शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से शून्य से कम 1-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का तापमान पिछली रात के शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम1.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि एक दिन पहले का तापमान शून्य से कम1.3 डिग्री सेल्सियस था।
गुलमर्ग में पारा पिछली रात के शून्य से कम 2.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में रात का तापमान एक दिन पहले शून्य से कम 2-3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया,जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *