गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद चली सर्द हवाओं से ठंड में बढोत्तरी हुयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने आज बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहे तथा कहीं कहीं हल्की बारिश और राजस्थान की सीमा से लगे श्योपुर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुयी। वहीं कल रात्रि से सर्द हवाएं भी चल रही है, जिसके चलते राजधानी भोपाल सहित अनेक स्थानों पर ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस ठंड का असर एक से दो दिन रह सकता है, क्योंकि 2 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं। हालांकि इसका असर प्रदेश में कम रहेगा। लेकिन ठंड में कमी देखी जा सकती है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिसके चलते धूप के तेवर नरम दिखे। हालांकि सर्द हवाओं से ठंड में हल्की बढोतरी हुयी। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी यहां इसी तरह के मौसम के बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *