इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित धन राशि मामले के मामले में एक क्लर्क को बर्खास्त कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क श्रीमती रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को श्रीमती रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें श्रीमती रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की अनुचित मांग की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत श्रीमती रेखा पाटिल की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
