गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

काॅलेज छात्राओं ने निकाली रोड सेफ्टी रैली

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने रोड सेफ्टी रैली निकाली। रैली को प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्राओं को ड्राइविंग के नियम व निर्देशों की पालना करने को कहा। उन्होंने बताया कि, आजकल युवाओं के बीच बाइक क्रेज बढ रहा है इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए जैसे हेलमेट पहनना, गति सीमा पर अंकुश रखना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना आदि नियमों का पालन करने को कहा गया।

इस रैली के दौरान छात्राओं ने वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं ने लोगों को यातायात वाहन चलाते समय जल्दबाजी से काम न करने को कहा, और यात्रा के दौरान शराब और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने व सड़क पर यातायात नियमों का पूरा पालन करने को कहा। इस रैली का आयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. सुशीला यादव, डॉ. पूनम बाई की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ममता बायला, रमन यादव, सरोज बाला, सुदेश, सुनील, ममता यादव सहित काॅलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *