गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप ट्रक से टकरायी : एक की मौत, आठ घायल

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडवारा तहसील में बोहानी नवोदय स्कूल के पास आज सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप केला से भरे ट्रक से टकरा गयी जिसके कारण एक मजदूर की मौत हो गयी और आठ घायल हो गए पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह हुयी इस घटना में घायल आठ लोगों को गाडरवारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इस घटना में देवास निवासी दिलीप मेहरा की मौत हुयी है। यह मजदूर छत्तीसगढ से नसरूलागंज ले जाए जा रहे थे। इस पिकअप में करीब 16 मजदूर सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *