गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस और पिकअप मे टक्कर : 10 बच्चे घायल

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में जयपुर रोड पर आज एक निजी स्कूल की बस और पिकअप गाड़ी मे टक्कर होने से करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल के समय बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी। ये बस इसी कॉलोनी में स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। बस स्कूल की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही पिकअप ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों को सीट, हेंडल और फर्श से जोरदार चोट लगी है। बस के शीशे भी टूट गए हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *